छापेमारी में आर्म्स एक्ट का फरार अभियुक्त गिरफ्तार
Published by : DEEPAK KUMAR CHOUDHARY Updated At : 22 Jun 2025 8:40 PM
आनंदपुर थाना की पुलिस ने मथुरिया-सिमराटांड़ में की कार्रवाई
-आनंदपुर थाना की पुलिस ने मथुरिया-सिमराटांड़ में की कार्रवाई कटोरिया. एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा व एसडीपीओ राजकिशोर कुमार के संयुक्त निर्देश पर सुईया थाना की पुलिस ने छापेमारी कर आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. गुप्त सूचना के आधार पर आनंदपुर थानाध्यक्ष बिपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने मथुरिया-सिमराटांड़ गांव में छापेमारी के दौरान उक्त कार्रवाई की है. गिरफ्तार अभियुक्त का नाम बबलू हांसदा पिता आंधी हांसदा ग्राम मथुरिया-सिमराटांड़ बताया गया है. उसके विरूद्ध आनंदपुर थाना में गत 9 अप्रैल को आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है. गिरफ्तार अभियुक्त को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










