शराब के साथ पांच तस्कर व 11 शराबी गिरफ्तार

Updated at : 14 Oct 2025 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ पांच तस्कर व 11 शराबी गिरफ्तार

उत्पाद टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर शराब के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

बांका. उत्पाद टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर शराब के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिसमें बौंसी थाना अंतर्गत मंदार पर्वत के समीप से मद्दनिषेध के अवर निरीक्षक मनोहर कुमार झा के नेतृत्व में आकागोड़ा गांव निवासी दशरथ यादव को दो लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं सहायक अवर निरीक्षक नेहा कुमारी के नेतृत्व में महाराणा निवासी मनोज चौधरी को दो लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि बेलहर थाना अंतर्गत खडौधा मोड़ के समीप से सहायक अवर निरीक्षक भूषण कुमार के नेतृत्व में बाइक सवार इनारावरण गांव निवासी चंदन यादव एवं सूरज कुमार को 12.900 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया और बाइक को जब्त की गयी. खेसर थाना अंतर्गत रामसरिया मोड़ के समीप से सहायक अवर निरीक्षक सितेश कुमार सिंह ने बाइक सवार कमलडीह निवासी भिखारी राउत को दो लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया एवं वाहन को भी जब्त किया गया. उधर शराब पीने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार कर सभी को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन