स्कूल वाहन और टोटो की टक्कर में स्कूली बच्चे सहित पांच लोग जख्मी, तीन रेफर

Updated at : 06 Apr 2026 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूल वाहन और टोटो की टक्कर में स्कूली बच्चे सहित पांच लोग जख्मी, तीन रेफर

स्कूल वाहन और टोटो की टक्कर में स्कूली बच्चे सहित पांच लोग जख्मी, तीन रेफर

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज -असरगंज मुख्य मार्ग पर चकबंदी कार्यालय एवं गेहड़ नदी के बीच मुख्य सड़क पर पारा माउंट स्कूल तारापुर के स्कूल वाहन और टोटो के बीच आमने-सामने की टक्कर में पांच लोग जख्मी हो गये. जख्मी में मिर्जापुर डाका गांव निवासी संजय कुमार दास की 7 वर्षीय मौसम कुमारी एवं 10 वर्षीय प्रिया भारती, फुल्लीडुमर कुमारपुर गांव निवासी मनजीत कुमार सिंह की 8 वर्षीय पुत्री आकृति कुमारी, एएनएम ममता कुमारी एवं टोटो चालक पकरिया निवासी रौनक कुमार हैं. घटना सोमवार सुबह करीब आठ बजे की हैं. मार्निंग विद्यालय होने के कारण पारा माउंट स्कूल वाहन चालक बच्चों को लेकर शंभुगंज से असरगंज जा रही थी. उक्त स्थान के समीप असरगंज से यात्री लेकर आ रही टोटो से टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ी के आगे भाग के परखचे उड़ गये. आवाज सुन स्थानीय लोग दौड़कर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. सभी लोगों ने काफी मशक्कत के बाद सभी जख्मी को वाहन से निकालकर सीएचसी शंभुगंज पहुंचाया. अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद अस्पताल प्रभारी डाॅ. अजय शर्मा, डा प्रणय घोष द्वारा इलाज किया गया. जिसमें गंभीर रूप से जख्मी छात्रा आकृति कुमारी, एएनएम ममता कुमारी एवं टोटो चालक रौनक कुमार का प्राथमिक उपचार कर जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफर कर दिया हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन चालकों के लापरवाही के कारण यह घटना हुई हैं. घटना के बाद स्कूल वाहन चालक फरार हो गया. लोगों ने बताया कि जिस चालक को जिम्मेवारी दी गयी बच्चों को घर से स्कूल लाने फिर पहुंचाने की, ऐसे में खून से लथपथ बच्चों को गाड़ी में छोड़कर भाग जाना निर्दयता का हद पार हैं. सूचना पर पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया हैं. पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष से लिखित शिकायत नहीं मिली हैं.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन