राधा किशोरी जी के प्रवचनों से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

Updated at : 06 Apr 2026 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
राधा किशोरी जी के प्रवचनों से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

राधा किशोरी जी के प्रवचनों से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

विज्ञापन

गोकुला में भागवत कथा का दूसरा दिन बौंसी. प्रखंड क्षेत्र के गोकुला गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन का आयोजन अत्यंत भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ. इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका राधा किशोरी जी ने भगवान से जुड़े विभिन्न प्रेरणादायक प्रसंगों का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान से ओत-प्रोत किया. उनके मधुर और प्रभावशाली प्रवचनों को सुनकर उपस्थित श्रोता भाव-विभोर हो गये. कथा के दौरान राधा किशोरी जी ने भगवान की लीलाओं, भक्ति के महत्व और मानव जीवन के मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए लोगों को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी. उन्होंने बताया कि सच्ची भक्ति से ही जीवन का उद्धार संभव है. इससे पूर्व भागवत कथा के प्रथम दिवस पर परम पूज्य दीदी जी ने कहा था कि श्रीमद्भागवत कथा भक्ति की जननी है, जो मनुष्य को ईश्वर से जोड़ती है. उन्होंने यह भी बताया कि हमें अपना जीवन गांव के सरल और सादगीपूर्ण लोगों की तरह जीना चाहिए, जिससे मन में शांति और संतोष बना रहता है. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और आध्यात्मिक कथा प्रवचनों का श्रवण कर ज्ञान प्राप्त किया. पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल बना रहा.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन