कार्यपालक पदाधिकारी ने छठ घाट निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, पायी गयी अनियमितता

Updated at : 06 Apr 2026 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यपालक पदाधिकारी ने छठ घाट निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, पायी गयी अनियमितता

कार्यपालक पदाधिकारी ने छठ घाट निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, पायी गयी अनियमितता

विज्ञापन

घटिया कार्य को तोड़कर प्राक्कलन के अनुरुप कार्य पूरा करने का दिया निर्देश अमरपुर. नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 के पैन बांध पर बन रहे सीढ़ी घाट का सोमवार को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अनुराग कुमार ने वार्ड पार्षद के साथ निरीक्षण किया. इस दौरान घटिया निर्माण कार्य देख उन्होंने मौजूद जेई विपिन पंडित को कार्य की गुणवत्ता का बारिकी से जांच कर प्राक्कलन के अनुसार कार्य कराने का सख्त निर्देश दिया. कार्यपालक पदाधिकारी ने भी स्वीकार किया कि छठ घाट निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है. उन्होंने बताया कि जेई को घटिया निर्माण कार्य को तोड़ कर प्राक्कलन के अनुरुप कार्य कराने का निर्देश दिया है. कार्य की गुणवत्ता में किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस मौके पर वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार साह, पंकज दास, शंकर महतो, अशोक साह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संतोष झा आदि मौजूद थे. विदित हो कि छठ घाट निर्माण कार्य में घटिया निर्माण कार्य का वार्ड वासियों ने आरोप लगाते हुए रविवार को कार्य स्थल पर प्रदर्शन करते हुए मामले की जांच की मांग की थी. वार्ड पार्षद तारा देवी के पुत्र सह ग्रामीण शिवेन्द्र राणा ने बताया कि करीब 18 लाख की लागत से सौ मीटर लंबा सीढ़ी घाट का निर्माण होना है. संवेदक मनमानी करते हुए प्राक्कलन को दरकिनार कर घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर रहे थे. कार्य के दौरान पोखर की मिट्टी गायब कर दिया गया और बांध की मिट्टी काटकर पोखर के किनारे डाल दिया. राइजर निर्माण में सफेद ईंट लगाना था, लेकिन संवेदक ने सफेद ईंट की जगह घटिया किस्म की लाल छालटी ईंट व सीमेंट मे मिट्टी युक्त बालू लगा दिया. साथ ही बिना छड़ डाले राइजर का निर्माण कर दिया. पोखर में मिट्टी डालने के बाद उनमें पानी डालनी थी. ताकि मिट्टी पुरी तरह से जमीन पर बैठ सके. लेकिन बिना पानी डाले सीढ़ी घाट मिट्टी के उपर बना दिया. उन्होंने बताया कि कार्य में 90 प्रतिशत छड़ की चोरी, 70 प्रतिशत सीमेंट की चोरी, 50 प्रतिशत छर्री की चोरी किया जा रहा है.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन