ससुर ने घर में घुसकर दामाद को पीटा

Updated at : 06 Apr 2026 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
ससुर ने घर में घुसकर दामाद को पीटा

ससुर ने घर में घुसकर दामाद को पीटा

विज्ञापन

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के निझरी कष्टटिकरी गांव में सोमवार को पारिवारिक कलह ने खूनी मोड़ ले लिया. एक युवक ने अपने ही ससुर पर घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज करने का गंभीर आरोप लगाया है. घटना के बाद पीड़ित युवक ने शंभुगंज थाना पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगायी है.

2021 में हुई थी शादी, लंबे समय से था मनमुटाव

पीड़ित सोनू मंडल (पिता- स्व विलक्षण मंडल) ने बताया कि वर्ष 2021 में उसकी शादी भागलपुर निवासी सुरेश प्रसाद राय की पुत्री सुमन कुमारी से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गयी. पारिवारिक विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों के रिश्तों में दूरियां आ गयीं और वे काफी समय से अलग-अलग रह रहे थे.

अचानक धमके ससुर, घर में घुसकर किया हमला

सोनू मंडल के अनुसार, सोमवार को अचानक उसके ससुर सुरेश प्रसाद राय अपने कुछ समर्थकों के साथ कष्टटिकरी गांव पहुंचे. आरोप है कि उन्होंने जबरन घर में घुसकर गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर सोनू के साथ मारपीट की. इस अचानक हुए हमले से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना के बाद लहूलुहान और सहमे हुए दामाद ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए ससुर से अपनी जान का खतरा बताया है.

ससुर ने आरोपों को नकारा

मामले में आरोपित ससुर सुरेश प्रसाद राय ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद व मनगढ़ंत बताया है. उन्होंने कहा कि पारिवारिक मसले को गलत रंग दिया जा रहा है. इधर, शंभुगंज पुलिस ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है . मामले की सत्यता जानने के लिए जांच-पड़ताल की जा रही है.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन