दो गैर जमानती वारंटी को किया गिरफ्तार

Updated at : 06 Apr 2026 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
दो गैर जमानती वारंटी को किया गिरफ्तार

दो गैर जमानती वारंटी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

बांका. सदर पुलिस ने दो गैर जमानती वारंटी को लकड़ीकोला गांव से गिरफ्तार किया है. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि उक्त गांव निवासी हरिबोल महतो एवं गनेश्वर महतो के खिलाफ न्यायालय के द्वारा वारंट जारी किया गया था. जिस मामले में दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही के लिए न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है. लाइब्रेरी के बाहर बेहोश होकर गिरी छात्रा. बांका. शहर स्थित आरएमके स्कूल के समीप एक लाइब्रेरी के बाहर समय अफरातफरी मच गयी जब एक छात्रा अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी. घटना के बाद वहां मौजूद अन्य छात्रों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत उठाया और आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सक अपूर्व ने छात्रा का प्राथमिक उपचार किया. बेहोश हुई छात्रा की पहचान गोड़ा गांव निवासी चांदनी कुमारी के रूप में की गयी है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छात्रा लाइब्रेरी के बाहर खड़ी थी. तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गयी और वह गिर पड़ी. मारपीट मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार. बांका. जमदाहा पुलिस ने मारपीट के मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि जनधन गांव निवासी पूरन दास के खिलाफ थाना में मारपीट का मामला दर्ज है. जिस मामले में उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही के लिए न्यायालय भेज दिया गया है.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन