पाकिस्तान की धमकी पर पीएम मोदी की चुप्पी से ममता बनर्जी हैरान, नदिया से बंगाल विरोधी को ललकारा

ममता बनर्जी और नरेंद्र मोदी
Bengal Election: ममता बनर्जी ने कहा कि उस पाकिस्तानी मंत्री से ऐसी बातें किसने कहलवाईं. हम इस घटना की पूरी जांच चाहते हैं. अगर कोई कोलकाता पर हमले की बात करता है तो बंगाल के लोग उसे हर प्रकार से उत्तर देने में सक्षम हैं.
मुख्य बातें
Bengal Election: कोलकाता. तृणमूल नेता और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पाकिसतान की धमकी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाया है. नदिया में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा- पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के कोलकाता पर विवादित बयान के बाद प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? नदिया जिले के शांतिपुर में अपनी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने इस बात की भी जांच कराने की मांग की कि क्या इस घटना के पीछे कोई गहरी साजिश है.
भारत की रक्षा नीति पर हमला
चुनाव के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र पर राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति पर अभूतपूर्व हमला बोला है. दरअसल पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक विस्फोटक दावे कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो उनका देश पाकिस्तान भारत के कोलकाता शहर पर हमला कर सकता है. पड़ोसी देश के इस बड़े बयान को भले ही काफी समय बीत गया हो, लेकिन भारत सरकार की तरफ से कोई कड़ी प्रतिक्रिया नहीं आई है. तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने न सिर्फ हमले पर, बल्कि इस घटना के पीछे किसी राजनीतिक साज़िश पर भी शक जताया.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मोदी की चुप्पी पर हैरानी
ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल आए थे, लेकिन हैरानी की बात है कि उनके भाषण में एक बार भी पाकिस्तान की धमकी का मुद्दा नहीं उठाया गया. नदिया से इस चुप्पी पर निशाना साधते हुए सुप्रीमो तृणमूल ममता ने कहा कि पाकिस्तान का कोई मंत्री कोलकाता को टारगेट करने की बात कैसे कर सकता है. मोदी पश्चिम बंगाल आए और इस पर एक भी शब्द क्यों नहीं बोले. वह यह क्यों नहीं कह सके कि सख्त एक्शन लिया जाएगा. वह चुप क्यों हैं.
Also Read: बंगाल चुनाव: पीएम मोदी की कूचबिहार रैली से शुभेंदु अधिकारी नदारद, नहीं भेजा गया औपचारिक न्योता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




