घरेलू विवाद में पिता ने बेटे और बहू पर दबिया से किया हमला, दोनों घायल

Published by : MANISH KUMAR Updated At : 30 May 2026 12:58 PM

विज्ञापन

भथडीहा गांव निवासी 70 वर्षीय चन्मुनि लैया का शुक्रवार रात किसी बात को लेकर अपने पुत्र 40 वर्षीय बबुआ लैया से विवाद हो गया

विज्ञापन

पंजवारा (बांका) से गौरव कश्यप की रिपोर्ट :

जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र के भथडीहा गांव में घरेलू विवाद में पिता ने अपने बेटे और बहू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. वारदात के बाद आरोपी पिता घर छोड़कर फरार हो गया.

जानकारी के अनुसार भथडीहा गांव निवासी 70 वर्षीय चन्मुनि लैया का शुक्रवार रात किसी बात को लेकर अपने पुत्र 40 वर्षीय बबुआ लैया से विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि चन्मुनि लैया ने घर में रखे धारदार हथियार (दबिया) से पुत्र और बहू 30 वर्षीय पुसीया देवी पर हमला कर दिया. हमले में दोनों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर दो से तीन जगह गंभीर चोटें आईं.

पंजवारा पुलिस ने घायलों को सीएचसी बाराहाट पहुंचाया :

घटना की सूचना मिलने पर पंजवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को थाना वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को जेएलएनएमसीएच मायागंज, भागलपुर रेफर कर दिया. पुलिस के अनुसार चिकित्सकों ने दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई है. वहीं घटना के बाद आरोपी पिता फरार हो गया है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष :

पंजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि भथडीहा गांव में पिता-पुत्र के बीच घरेलू विवाद में पिता द्वारा धारदार हथियार से पुत्र और बहू को घायल कर दिया गया है. पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है. दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है तथा मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन