वार्षिक उत्सव व विदाई समारोह को लेकर उत्साह चरम पर
Published by : MANISH KUMAR Updated At : 30 May 2026 11:18 AM
वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह को लेकर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.
वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह को लेकर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.
बौंसी, (बांका ) से संजीव पाठक की रिपोर्ट :
प्रखंड क्षेत्र के खुशालपुर स्थित विद्यायन आवासीय बाल विद्यालय में आज आयोजित होने वाले वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह को लेकर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. कार्यक्रम के लिए विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा सभी तैयारियां अंतिम चरण में पूरी कर ली गई हैं. विद्यालय सचिव रिंकू चौधरी के अनुसार समारोह में छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. रंगारंग नृत्य, समूहगान, नाटक, देशभक्ति एवं लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेंगी. इसके अलावा शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा.
छात्रों के लिए विशेष विदाई सत्र
समारोह के दौरान विद्यालय से इस वर्ष विदा होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए विशेष विदाई सत्र का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें प्रेरणादायी संदेश दिए जाएंगे. साथ ही छात्र भी विद्यालय में बिताए गए अपने अनुभवों को साझा करेंगे. विद्यालय प्रशासन ने बताया कि वार्षिक उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना, उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है. क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों, शिक्षाविदों एवं समाजसेवियों के शामिल होने की संभावना है.विद्यालय परिसर में सुबह से ही कार्यक्रम को लेकर चहल-पहल बनी हुई है. छात्र-छात्राएं अपनी प्रस्तुतियों की अंतिम तैयारियों में जुटे हैं, जबकि अभिभावकों और अतिथियों के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं. विद्यालय परिवार को उम्मीद है कि यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए यादगार और प्रेरणादायक साबित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










