आंधी में क्षतिग्रस्त हुए ट्रांसफार्मर को किया गया दुरूस्त, शीघ्र बहाल होगी बिजली सेवा

Published by : MANISH KUMAR Updated At : 30 May 2026 12:24 PM

विज्ञापन

गत बुधवार की अहले सुबह तेज आंधी व बारिश के दौरान जयपुर क्षेत्र के काल्हाडिंडा गांव में बिजली पोल, तार व ट्रांसफार्मर भी जमीन पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया था. शनिवार को विद्युत विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त हुए ट्रांसफार्मर को दुरूस्त करने का कार्य पूरा किया गया.

विज्ञापन

जयपुर (बांका) से लक्ष्मण कुमार मंटु की रिपोर्ट :

जयपुर एवं आसपास के क्षेत्र में गत बुधवार को आई भीषण आंधी व बारिश के दौरान काफी तबाही हुई थी. बिजली के कई पोल, तार व ट्रांसफार्मर भी जमीन पर गिरकर क्षतिग्रस्त हुआ था. जिससे पिछले चार दिनों से कई गांवों में गंभीर विद्युत संकट की स्थिति बनी हुई है. इस दौरान काल्हाडिंडा गांव में क्षतिग्रस्त हुए ट्रांसफार्मर को दुरूस्त करने का कार्य विद्युत विभाग द्वारा पूरा किया गया. ट्रांसफार्मर में तेल डालकर उसे चार्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है. यहां शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी.-मोबाइल चार्ज करने तक को तरस रहे थे लोग

चार दिनों से जारी बिजली संकट के कारण इलाके के कई गांवों के लोग मोबाइल चार्ज करने तक को तरस रहे थे. कुछ लोग जेनरेटर व सोलर सिस्टम से मोबाइल जैसे-तैसे चार्ज कर रहे थे.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन