आंधी में पशुपालक का गोशाला हुआ क्षतिग्रस्त, बारह हजार से अधिक की हुई क्षति
Author Manish kumar
Updated:
विज्ञापन

तेज आंधी व बारिश के दौरान पशुपालक के गोशाला बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. गोशाला के उपर लगा चदरा का कर्कट उजड़ गया है. जिसमें लगभग बारह हजार से अधिक की क्षति हुई है. पीड़ित पशुपालक ने अंचल कार्यालय से उचित मुआवजा की मांग की है.
विज्ञापन
कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :
फोटो : क्षतिग्रस्त गोशालाकटोरिया (बांका).आनंदपुर थाना अंतर्गत चंदुआरी पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर ग्यारह के केंदुआर गांव में तेज आंधी व झमाझम बारिश के दौरान एक पशुपालक का गोशाला पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. गोशाला के उपर लगे चदरा का कर्कट उजड़ गया है. जिससे पशुपालक के सामने आधा दर्जन मवेशियों को सुरक्षित रखने में समस्या उत्पन्न हो गई है. -मुआवजा की मांग
केंदुआर गांव निवासी पीड़ित पशुपालक सनोज दास ने चांदन अंचल कार्यालय से मामले की जांच व समुचित मुआवजा राशि देने की मांग की है. पशुपालक ने बताया कि शुक्रवार की शाम प्राकृतिक आपदा के बाद चार दुधारू गाय व दो बछड़ा को सुरक्षित रखने में भी कठिनाई हो रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










