आज व कल सात घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

आज व कल सात घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
कटोरिया. श्रावणी मेला के साथ-साथ क्षेत्र में भी निर्बाध ढंग से बिजली आपूर्ति बहाल रखने के उद्येश्य से बिजली विभाग के पदाधिकारियों व कर्मियों द्वारा युद्ध-स्तर पर मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है. बुधवार व गुरूवार को करीब सात-सात घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी. विभाग के सहायक अभियंता दिलीप कुमार व कनीय अभियंता युवराज कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि 25 जून व 26 जून को कटोरिया टाउन फीडर व भेमिया फीडर क्षेत्र में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. कटोरिया नगर पंचायत अंतर्गत कटोरिया बाजार, कठौन, राधानगर, घोरमारा के अलावा हड़हार व बड़वासिनी पंचायत के गांवों में भी बिजली आपूर्ति ठप रहेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




