लगातार बारिश से जिला परिषद मार्केट हुआ कीचड़मय, दुकानदार परेशान

लगातार बारिश से जिला परिषद मार्केट हुआ कीचड़मय, दुकानदार परेशान
बौंसी. चार दिनों से लगातार हो रही बारिश ने बौंसी नगर के जिला परिषद मार्केट का हाल बेहाल कर दिया है. जगह-जगह जल जमाव और फिसलन के कारण आमजन और दुकानदार भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं. बारिश का पानी उचित जल निकासी व्यवस्था न होने के कारण मार्केट में जमा हो गया है, जिससे मार्केट परिसर की स्थिति कीचड़मय हो गई है. दुकानदारों का कहना है कि कीचड़ व गंदगी के कारण ग्राहक अब बाजार आने में कतराने लगे हैं, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर भी असर पड़ रहा है. हालांकि जिला परिषद प्रशासन के पास कई बार शिकायतें पहुंच चुकी हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ. ऐसे हालात में दुकानदारों का इस बाजार में कामकाज करना भी मुश्किल हो गया है. नगर पंचायत गठन के बाद मार्केट की स्थिति में सुधार की उम्मीद लगाए दुकानदार अब निराश हैं. स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने बताया कि फिसलन और बदबूदार पानी के कारण अब इस मार्केट में कदम रखना भी मुश्किल हो गया है. स्थानीय लोगों व दुकानदारों ने जिला परिषद और नगर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि मार्केट परिसर की सफाई के साथ-साथ जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि बारिश के दौरान इस तरह की स्थिति दोबारा न उत्पन्न हो. आमजन व दुकानदारों की समस्या का स्थायी समाधान हो सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




