भवन निर्माण मंत्री ने विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास

Updated at : 04 Oct 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
भवन निर्माण मंत्री ने विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास

भवन निर्माण मंत्री ने विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास

विज्ञापन

अमरपुर में शिलान्यास कार्यक्रम, मंत्री जयंत राज ने गिनाए विकास कार्य

अमरपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित अशोक सम्राट भवन में शनिवार को क्षेत्र में संचालित योजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के भवन निर्माण मंत्री सह स्थानीय विधायक जयंत राज मौजूद रहे.

इस अवसर पर मंत्री ने स्थानीय रेफरल अस्पताल परिसर में बन रहे 30 बेड वाले अस्पताल भवन, चंसार पोखर में निर्माणाधीन सीढ़ी घाट समेत कई योजनाओं का शिलान्यास किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयंत राज ने कहा कि 2020 में अमरपुर विधानसभा की जनता ने उन्हें अपना कीमती वोट देकर यहां का बागडोर सौंपा. जनता के आशीर्वाद व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोग से उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान तीन विभागों का मंत्री पद संभालने का अवसर मिला. उन्होंने बताया कि मंत्री पद पर रहते हुए सैकड़ों पुल-पुलिया, नहर, पोखर का जीर्णोद्धार व ग्रामीण सड़कों को शहरी क्षेत्रों से जोड़ने का काम किया. वर्षों से लंबित बाईपास सड़क निर्माण की मांग को पूरा किया. निबंधन कार्यालय और मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति दिलायी. जयंत राज ने कहा कि अमरपुर व शंभुगंज को मिलाकर कुल 2067 करोड़ रुपये की योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि जनता इस बार उन्हें अवसर देती है तो अधूरे कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करेंगे. कार्यक्रम का संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष विमल कुमार सिंह ने किया. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीलम सिंह, युवा जदयू जिलाध्यक्ष ई. निरज, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत कापरी, जयराम यादव, परमानंद दास, सौरभ भगत, अंजनी कुमार, अरविंद यादव, संजय मंडल, रणधीर राय सहित पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन