सड़क दुर्घटना में जख्मी बाइक चालक भागलपुर रेफर

सड़क दुर्घटना में जख्मी बाइक चालक भागलपुर रेफर
शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर- किरणपुर मुख्य मार्ग पर कुन्नथ मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी बाइक चालक क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी संजय पासवान का 20 वर्षीय पुत्र विकास कुमार हैं. घटना के बाद जख्मी को इलाज के लिये सीएचसी शंभुगंज में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिये भागलपुर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार प्रतापपुर गांव के विकास कुमार पिता संजय पासवान अपने ही बाइक से भागलपुर जिला के बाथ थाना क्षेत्र के पिपरा मेला देखने के लिए जा रहा था. जहां मिर्जापुर से आगे जाने के बाद कुन्नथ मोड पर अचानक मवेशी के दौर जाने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा. इस घटना में बाइक चालक विकास कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने 112 नंबर की पुलिस को दिये. सूचना पर पुलिस पहुंची और जख्मी विकास कुमार को इलाज के लिये सीएचसी में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिये भागलपुर रेफर कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










