कटोरिया में भागवत कथा : गोवर्धन लीला देख श्रद्धालु हुए अभिभूत

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 08 Jun 2026 4:08 PM

विज्ञापन

Bhagwat Katha in Katoria : कटोरिया के जमदाहा ठाकुरबाड़ी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनमोहक वर्णन किया गया. गोवर्धन लीला और कालिया नाग मर्दन की झांकी ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया. पूतना वध और श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं के प्रसंग सुनकर पूरा पंडाल भक्ति रस में डूब गया.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

Banka News : जमदाहा बाजार स्थित श्रीश्री 108 पतित पावन राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित इस सात दिवसीय ज्ञानयज्ञ में सोमवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया.

कथा वाचन में गूंजा श्रीकृष्ण का बाल्यकाल

मंदराचल से पधारे कथावाचक डॉ. रवि किशोर जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया. उन्होंने पूतना वध की कथा सुनाते हुए बताया कि किस प्रकार कंस द्वारा भेजी गई राक्षसी पूतना को भगवान श्रीकृष्ण ने समाप्त कर दिया.

गोवर्धन लीला और कालिया नाग मर्दन की झांकी ने मोहा मन

कथा के दौरान गोवर्धन पर्वत लीला का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया गया. कथावाचक ने बताया कि जब इंद्र के प्रकोप से भारी वर्षा हुई, तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की.कालिया नाग मर्दन की झांकी देख श्रद्धालु देर तक भावविभोर रहे और पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा.

भजनों पर झूमे श्रद्धालु, बना भक्तिमय माहौल

कथा के दौरान प्रस्तुत कृष्ण भजनों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया. महिला और पुरुष श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते नजर आए. अंत में सामूहिक आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया.

धर्म और संस्कार पर दिया गया संदेश

कथावाचक ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अपने धर्म और संस्कृति से जुड़ने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि गीता, भागवत और रामायण का अध्ययन करने से न केवल व्यक्ति बल्कि पूरी पीढ़ी संस्कारित होती है.

आयोजन में स्थानीय लोगों की सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. आयोजन समिति में निताय बाबा, रोहित साह, राहुल चौधरी, शिवम साह, रितेश साह, आशीष साह, चंदन मिश्रा, किशोर मिश्रा, विजय राय, कौशल बाबा और लालमोहन मंडल सहित कई लोगों ने सक्रिय योगदान दिया.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन