शंभुगंज में एक ही गांव के दो खाताधारकों से 48 हजार की ऑनलाइन ठगी

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 08 Jun 2026 3:13 PM

विज्ञापन

Cyber Fraud News : शंभुगंज में साइबर अपराधियों ने एक बार फिर लोगों को निशाना बनाते हुए बड़ी ठगी को अंजाम दिया. सहदेवपुर गांव के दो अलग अलग खाताधारकों से आंगनबाड़ी नौकरी और फर्जी पदाधिकारी बनकर ओटीपी हासिल कर 48 हजार रुपये निकाल लिए गए. लगातार जागरूकता के बावजूद बढ़ते साइबर फ्रॉड ने चिंता बढ़ा दी है.

विज्ञापन

शंभुगंज (बांका) से ठाकुर बिनोद का रिपोर्ट

Banka News : घटना शंभुगंज थाना क्षेत्र की है जहां साइबर ठगों ने एक ही गांव के दो लोगों को अपने जाल में फंसाकर बैंक खातों से पैसे उड़ा लिए. दोनों पीड़ितों ने बैंक और थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

आंगनबाड़ी पदाधिकारी बनकर युवक को बनाया निशाना

पहली घटना में सहदेवपुर गांव निवासी कुंदन कुमार को ठगों ने फोन कर खुद को आंगनबाड़ी विभाग का पदाधिकारी बताया. बातचीत के दौरान आरोपी ने भरोसा जीतकर ओटीपी हासिल कर लिया और कुछ ही देर में उनके एसबीआई खाते से 28 हजार रुपये निकाल लिए गए.कुंदन कुमार ने बताया कि पैसे कटने का मैसेज आने के बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ. घटना के बाद वे तुरंत बैंक पहुंचे लेकिन तब तक रकम निकाली जा चुकी थी.

नौकरी का झांसा देकर महिला से 20 हजार की ठगी

दूसरी घटना में सहदेवपुर गांव की ही महिला सुनीता कुमारी को निशाना बनाया गया. ठग ने आंगनबाड़ी सेविका की नौकरी दिलाने का झांसा देकर ओटीपी हासिल किया और उनके खाते से 20 हजार रुपये उड़ा लिए.महिला को भी मोबाइल पर पैसे कटने का संदेश मिला, जिसके बाद वह घबरा गईं और बैंक पहुंचीं.

बैंक ने बताया साइबर फ्रॉड, थाना पहुंचा मामला

दोनों पीड़ित सोमवार को बैंक पहुंचे जहां प्रबंधक ने इसे साइबर ठगी बताते हुए उन्हें थाना जाने की सलाह दी. इसके बाद दोनों ने शंभुगंज थाना में शिकायत दर्ज कराई.पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साइबर ठगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.

साइबर अपराधों को लेकर बढ़ी चिंता

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से इलाके में साइबर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. ग्रामीणों का कहना है कि जागरूकता अभियानों के बावजूद ठग नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं, जिससे सतर्कता और तकनीकी सुरक्षा दोनों की जरूरत और बढ़ गई है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन