सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयघोष से गूंजा कटोरिया क्षेत्र

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 08 Jun 2026 1:44 PM

विज्ञापन

Banka News : सोमवारी पर कटोरिया एवं आसपास के शिव मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. पूरे दिन शिवालय हर-हर महादेव और ओम नमः शिवाय के मंत्रोच्चार से गूंजते रहे.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

Banka News : सोमवार तिथि को कटोरिया एवं आसपास के विभिन्न शिवालयों में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही मंदिर परिसरों में महिला और पुरुष भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की.

बेलपत्र श्रृंगार बना आकर्षण का केंद्र

क्षेत्र के प्रसिद्ध कठौन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा किया गया बेलपत्र श्रृंगार विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा. शिवलिंग को बेलपत्र, फूल और चंदन से भव्य रूप से सजाया गया, जिसे देखने के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही. मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा.

विधि-विधान से किया गया अभिषेक

शिवभक्तों ने गंगाजल, बेलपत्र, फूल, अक्षत, शहद, घी, दूध, दही, चंदन, भांग और धतूरा अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की. पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों की परिक्रमा कर परिवार की खुशहाली और जीवन में सुख-शांति की प्रार्थना की.

सुबह से मंदिरों में लगी रही भीड़

कटोरिया बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी शिवालय, आइडियल होली मिशन के समीप स्थित शिव मंदिर, कठौन शिव मंदिर, कांवरिया धर्मशाला स्थित कामेश्वर धाम, पिंड़रा पहाड़ शिवालय, जमदाहा शिव मंदिर, सुढिया-झाझा शिव मंदिर, लालपुर, भैरोगंज, सुईया और चांदन क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही. भक्तों ने बारी-बारी से पूजा-अर्चना कर जलार्पण किया.

उपवास रखकर की भोलेनाथ की आराधना

सोमवारी के अवसर पर अनेक श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर भगवान शिव की विशेष पूजा की. महिलाओं और युवाओं में भी पूजा को लेकर खास उत्साह देखने को मिला. मंदिरों में दिनभर हर-हर महादेव और ओम नमः शिवाय के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा.

श्रद्धा और भक्ति का दिखा अद्भुत संगम

सोमवार को क्षेत्र के शिवालयों में आस्था और श्रद्धा का अनूठा दृश्य देखने को मिला. भक्तों का विश्वास है कि सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करने पर उनकी कृपा प्राप्त होती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. यही कारण है कि हर आयु वर्ग के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शिव मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना करते नजर आए.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन