अमरपुर में जामुन तोड़ने चढ़ा 12 वर्षीय बालक पेड़ से गिरा, भागलपुर रेफर

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 08 Jun 2026 12:02 PM

विज्ञापन

Banka News : अमरपुर के दिग्घी पोखर मोहल्ले में जामुन के पेड़ से गिरकर एक 12 वर्षीय बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया.

विज्ञापन

अमरपुर बांका से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट

Banka News : अमरपुर शहर के दिग्घी पोखर मोहल्ले में रविवार की सुबह जामुन तोड़ने के दौरान एक 12 वर्षीय बालक पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में घायल बालक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया.

जामुन तोड़ने के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिग्घी पोखर मोहल्ला निवासी साजन पासवान का 12 वर्षीय पुत्र सोम कुमार अपने हमउम्र बच्चों के साथ घर के समीप स्थित बगीचे में जामुन तोड़ने गया था. इसी दौरान वह जामुन के पेड़ पर चढ़ गया. पेड़ की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे नीचे गिर पड़ा.

बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे परिजन

हादसे के बाद वहां मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. बच्चों की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. गंभीर रूप से घायल सोम कुमार को तुरंत उठाकर रेफरल अस्पताल अमरपुर पहुंचाया गया.

चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद किया रेफर

रेफरल अस्पताल में डॉ. राकेश कुमार ने घायल बालक का प्राथमिक उपचार किया. जांच के दौरान उसकी स्थिति गंभीर पाई गई. चिकित्सक ने बेहतर इलाज की आवश्यकता बताते हुए उसे मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया.

परिजनों की बढ़ी चिंता

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मोहल्ले के लोगों ने भी बालक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. वहीं चिकित्सकों ने बच्चों को पेड़ों पर चढ़ते समय सावधानी बरतने और अभिभावकों को निगरानी रखने की सलाह दी है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन