बांका में हीटवेव का बढ़ता कहर : 16 वर्षीय किशोर की बिगड़ी तबीयत, लू वार्ड में कराना पड़ा भर्ती

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 08 Jun 2026 10:38 AM

विज्ञापन

Heatwave wreaks havoc in Banka : कटोरिया और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही गर्मी लोगों की सेहत पर असर डालने लगी है. सोमवार को हीटवेव की चपेट में आने से एक किशोर की तबीयत गंभीर हो गई, जिसे परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.

विज्ञापन

Banka News : कटोरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में तेज धूप और उमस भरी गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई देने लगा है. बढ़ते तापमान और हीटवेव की स्थिति के बीच लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं. सोमवार को कटोरिया बाजार के मुस्लिम टोला निवासी मो. कलीम अंसारी के 16 वर्षीय पुत्र मो. सरवर की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कटोरिया में भर्ती कराया.

दस्त, उल्टी और पेट दर्द से बिगड़ी तबीयत

परिजनों के अनुसार मो. सरवर को लगातार दस्त, उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हो रही थी. अत्यधिक कमजोरी और शरीर में पानी की कमी के कारण उसकी हालत चिंताजनक हो गई. इसके बाद आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया.

लू वार्ड में चल रहा उपचार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार, डॉ. देवेंद्र कुमार और डॉ. मुकेश कुमार की देखरेख में युवक का इलाज किया गया. चिकित्सकों ने उसे लू वार्ड में भर्ती कर प्राथमिक उपचार दिया. शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए स्लाइन चढ़ाया गया तथा ओआरएस और आवश्यक दवाएं भी दी गईं.

गर्मी से बचाव को लेकर चिकित्सकों की सलाह

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि भीषण गर्मी और उमस के दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. अधिक समय तक धूप में रहने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और शरीर में पानी की कमी न होने दें. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए.

स्वास्थ्य विभाग ने सतर्क रहने की अपील की

लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. चिकित्सकों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को चक्कर आना, उल्टी, दस्त, तेज सिरदर्द या अत्यधिक कमजोरी महसूस हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें, ताकि समय रहते उपचार मिल सके.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन