बाैंसी में टोटो में फंसा बैग और सड़क पर गिर पड़ा परिवार
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 08 Jun 2026 9:58 AM
विज्ञापन
Banka News : बौसी बाजार के व्यस्त मुख्य चौक पर रविवार देर रात एक अजीबोगरीब सड़क हादसे में बाइक सवार परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ जब बाइक के पीछे रखा बैग एक टोटो वाहन में फंस गया और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी.
विज्ञापन
बौसी, (बांका) से संजीव पाठक की रिपोर्ट
Banka News : बौसी बाजार के मुख्य चौक पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत तीन मासूम बच्चियां घायल हो गईं. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल रेफरल अस्पताल बौसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया.घर लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के हेचला गांव निवासी जमशेद आलम अपनी पत्नी लाडली खातून तथा तीन पुत्रियों आठ वर्षीय फातमा खातून, छह वर्षीय अमीना खातून और दो वर्षीय उजेर खातून के साथ बाराहाट थाना क्षेत्र के गोड़धोवा गांव से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक बौसी बाजार के मुख्य चौक पर पहुंची.पति-पत्नी और तीन बेटियां घायल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक के पीछे रखा बैग सामने से आ रहे एक टोटो वाहन में फंस गया. बैग फंसते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और उस पर सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े. हादसे में परिवार के सभी सदस्य घायल हो गए. हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई.स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद का हाथ बढ़ाया. सभी घायलों को रेफरल अस्पताल बौसी पहुंचाया गया. सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. आरके सिंह ने सभी घायलों का उपचार किया.इलाज के बाद सभी को मिली छुट्टी
चिकित्सक ने बताया कि दुर्घटना में सभी को मामूली चोटें आई थीं. प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति सामान्य पाई गई, जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया. फिलहाल सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.घायलों का हाल जानने जा रहा रिश्तेदार भी हुआ जख्मी
इधर, हादसे की सूचना मिलने के बाद धोरैया थाना क्षेत्र के चलना गांव निवासी 32 वर्षीय जफरुद्दीन घायलों का हाल जानने रेफरल अस्पताल बौसी आ रहे थे. इसी दौरान सबलपुर के समीप वे भी एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए और घायल हो गए. उन्हें भी अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के बाद घर भेज दिया गया. एक ही घटना से जुड़े दो अलग-अलग सड़क हादसों की चर्चा क्षेत्र में होती रही.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










