करहरिया पंचायत में चल रहे आवास सर्वे कार्य का बीडीओ ने लिया जायजा

Updated at : 19 Mar 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
करहरिया पंचायत में चल रहे आवास सर्वे कार्य का बीडीओ ने लिया जायजा

एससी एसटी क़े साथ अन्य लाभुकों का भी सर्वे का कार्य किया जा रहा है.

विज्ञापन

धोरैया. विभागीय निर्देश के आलोक में बुधवार को बीडीओ रश्मि भारती के द्वारा प्रखंड के करहरिया पंचायत में चल रहे आवास सर्वे कार्य का जायजा लिया गया. बीडीओ ने करीब दो दर्जन से अधिक लाभुकों के घर जाकर सर्वे से संबंधित जानकारी प्राप्त किया. जानकारी देते हुए बीडीओ ने बताया कि करहरिया पंचायत में चल रहे आवास सर्वे कार्य के दौरान एससी-एसटी लाभुकों का लगभग सर्वे का कार्य पुरा कर लिया गया है. वहीं करीब तीन से चार घर क़े सदस्य क़े बाहर होने क़े कारण सर्वे नहीं हो पाया है. वहीं एससी एसटी क़े साथ अन्य लाभुकों का भी सर्वे का कार्य किया जा रहा है. आवास सर्वे कार्य में लगे कर्मियों क़े बारे में भी जानकारी ली गयी. जिसमे सभी लाभुकों ने बिना किसी राशि लिए योग्य लाभुकों का आवास सर्वे में नाम जोड़ने की बात कही. वहीं बीडीओ ने सभी योग्य लाभुकों को आवास सर्वे में 31 मार्च तक नाम जोड़े जाने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन