खेसर हाट परिसर में चला प्रशासन का बुलडोजर, हटाया अतिक्रमण
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खेसर बाजार स्थित पुरानी हाट परिसर को प्रशासन ने बुलडोजर के माध्यम से अतिक्रमणमुक्त करा दिया है
विज्ञापन
उच्य न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने 20 अतिक्रमणकारियों के आलीशान भवन को किया जमींदोज
फुल्लीडुमर.
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खेसर बाजार स्थित पुरानी हाट परिसर को प्रशासन ने बुलडोजर के माध्यम से अतिक्रमणमुक्त करा दिया है. यह कार्रवाई पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर स्थानीय अंचलाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में की गयी. इस दौरान बुलडोजर से खेसर बाजार के करीब 20 अतिक्रमणकारियों के वर्षों पूर्व बने आलीशान भवन को जमींदोज कर दिया गया. मौके पर खेसर थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे. अंचलाधिकारी ने बताया कि बताया कि उच्य न्यायालय पटना के आदेश पर उक्त अतिक्रमित सरकारी भूमि को जेसीबी के मदद से अतिक्रमण मुक्त कर लिया गया है. अतिक्रमणमुक्त कराने के दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है. आगे बताया कि खेसर मुख्य सड़क पर भी दर्जनों लोगों ने अतिक्रमण किया है. इसे भी अतिक्रमणमुक्त कराने की प्रकिया की जा रही है. उम्मीद है कि नये साल में मुख्य सड़क को भी अतिक्रमणमुक्त करा लिया जाएगा. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










