मामूली विवाद पर दबंगों ने की महिला से मारपीट

Updated at : 04 Oct 2025 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
मामूली विवाद पर दबंगों ने की महिला से मारपीट

मामूली विवाद पर दबंगों ने की महिला से मारपीट

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के बरौथा गांव में मामूली विवाद पर दबंगों ने घर में घुसकर महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी. बताया गया कि विकास यादव के घर में घुसकर महिला उषा देवी व उनकी सास रुदो देवी के साथ मारपीट की. घटना के समय उषा देवी के पति विकास यादव घर पर मौजूद नहीं थे. घटना की सूचना मिलने के बाद विकास यादव तुरंत घर पहुंचे व जख्मी पत्नी व मां के साथ थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी. उन्होंने गांव के ही दामो यादव, रोहित यादव समेत तीन लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी व कार्रवाई की मांग की. आरोपित दामो यादव व रोहित यादव ने आरोप को निराधार बताया. थाना के पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी. घटना ने ग्रामीणों में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि शिकायत की गंभीरता को देखते हुए आरोपितों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन