नपं की इ-टेंडरिंग प्रक्रिया में धांधली

बांका : नगर पंचायत कार्यालय बांका के द्वारा क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में मुख्यमंत्री शहरी पेयजल निश्चय योजना को लेकर गत दिनों एक दैनिक अखबार में निकाली गयी ई-टेंडरिंग की निविदा पर जदयू के जिला उपाध्यक्ष पंकज दास ने आपत्ति जाहिर करते हुए इस निविदा को भ्रामक बताया है. उन्होंने कहा है कि नगर पंचायत […]
बांका : नगर पंचायत कार्यालय बांका के द्वारा क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में मुख्यमंत्री शहरी पेयजल निश्चय योजना को लेकर गत दिनों एक दैनिक अखबार में निकाली गयी ई-टेंडरिंग की निविदा पर जदयू के जिला उपाध्यक्ष पंकज दास ने आपत्ति जाहिर करते हुए इस निविदा को भ्रामक बताया है. उन्होंने कहा है कि नगर पंचायत कार्यालय के द्वारा निकाली गयी निविदा से संवेदकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है. दैनिक अखबार में निकाली गयी निविदा में पीडब्लुडी (आरसीडी) का पालन नहीं किया गया है. ऐसा लगता है कि पूरी निविदा प्रक्रिया में अधिकारियों के द्वारा सरकार को चूना लगाने का प्रयास किया जा रहा है.
जिला उपाध्यक्ष ने आगे बताया है कि गत 4 मार्च को एक दैनिक अखबार में निकाली गयी बांका नगर पंचायत की निविदा में टेंडर डानलोड की तिथि 8 मार्च 17 है व टेंडर अपलोड की तिथि 8 मार्च 17 है. जबकि टेंडर ओपनिंग की तिथि 17 मार्च 17 दी गयी है. साथ ही कार्यालय में कागजात जमा करने की तिथि 27 फरवरी दी गयी है. उक्त तिथि को देखने से ही प्रतित हो रहा है कि टेंडर प्रक्रिया में पूरी धांधली बरती गयी है. कहीं से किसी तिथि का मिलान नहीं किया गया है. एवं टेंडर प्रक्रिया के कोरम को भी पूरा नहीं किया गया है. जो टेंडर प्रक्रिया के नेशनल पॉलिसी के विरूद्ध है. ई-टेंडरिंग में टेंडर डाउनलोड व अपलोड के बाद कम से कम 7 से 10 दिन का समय देना आवश्यक होता है जो नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




