वज्रपात से एक की मौत हादसा . दुधारी गांव में अहले सुबह आसमान से गिरी आफत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Mar 2017 3:36 AM (IST)
विज्ञापन

गांव में वज्रपात के बाद मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. बांका : सदर थाना क्षेत्र के दुधारी गांव में शनिवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. जबकि इस घटना में एक और युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार गांव के स्व देवन महतो का […]
विज्ञापन
गांव में वज्रपात के बाद मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
बांका : सदर थाना क्षेत्र के दुधारी गांव में शनिवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. जबकि इस घटना में एक और युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार गांव के स्व देवन महतो का बड़ा पुत्र मोहन महतो (15 वर्ष) एवं कौशल पासवान का पुत्र अमरेस पासवान (17 वर्ष) शनिवार की सुबह में गांव स्थित कन्हैया स्थान की ओर घुमने निकला था. इसी दौरान बारिश होने लगी. बारिश से बचने के लिए दोनों युवक कन्हैया स्थान के समीप एक वट वृक्ष के नीचे खड़ा था.
इसी दौरान तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ. जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना को देख काफी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे. जिसके बाद आनन-फानन में दोनों जख्मी को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सक ने मोहन महतो को मृत घोषित कर दिया. वहीं अमरेस पासवान का उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है. वहीं मृतक का शव पोस्टमार्टम के परिजनों को सौप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




