चौकसी बरतने का निर्देश नक्सली बंदी. एसपी ने की समीक्षा बैठक

कटोरिया : नक्सली संगठन (भाकपा माओवादी) द्वारा आगामी 6 मार्च को आहूत एक दिवसीय नक्सली बंदी के दौरान क्षेत्र में शांति, सुरक्षा व विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है. चूंकि गत 21 फरवरी को दहीवारा-पिलुआ जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एरिया सब जोनल कमांडर मंटू खैरा के मारे जाने से […]
कटोरिया : नक्सली संगठन (भाकपा माओवादी) द्वारा आगामी 6 मार्च को आहूत एक दिवसीय नक्सली बंदी के दौरान क्षेत्र में शांति, सुरक्षा व विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है. चूंकि गत 21 फरवरी को दहीवारा-पिलुआ जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एरिया सब जोनल कमांडर मंटू खैरा के मारे जाने से नक्सली संगठन को इस जोन में बहुत बड़ा झटका लगा है. ऐसी चर्चा है कि अंदर ही अंदर नक्सली संगठन द्वारा किसी बड़ी विध्वंसक कार्रवाई को अंजाम देकर मंटू खैरा को श्रद्धांजलि देने की भी योजना बनायी गयी है.
इधर नक्सली बंदी को लेकर शनिवार को कटोरिया थाना परिसर में एसपी राजीव रंजन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. जिसमें बेलहर पुलिस अनुमंडल के सभी थाना व ओपी पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया. बंदी के दौरान नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेरने, क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिित करने एवं भयमुक्त वातावरण बनाये रखने सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा के बाद नयी रणनीति भी बनायी गयी.
हालांकि बैठक के संबंध में तय किसी भी निर्णय का खुलासा अधिकारियों ने नहीं किया. इस मौके पर एएसपी अभियान ललन कुमार पांडेय, एसडीपीओ शशिशंकर कुमार, एसडीपीओ पीयूष कांत, इंस्पेक्टर राजेश रंजन सिंह, कटोरिया थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती, सूईया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा, चांदन थानाध्यक्ष राजवर्द्धन कुमार, जयपुर थानाध्यक्ष मुरारी कुमार, आनंदपुर ओपीध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, बेलहर थाना के अवर निरीक्षक धीरज कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




