बांका: कार्यालय में घुस कर नाजिर के साथ की मारपीट

Published at :03 Mar 2017 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
बांका: कार्यालय में घुस कर नाजिर के साथ की मारपीट

बेलहर : अंचल नजारत के नाजिर निकुंभ कुमार गुड्डू के साथ एक युवक ने कार्यालय में घुस कर मारपीट की. घटना को लेकर बीडीओ चिरंजीव पांडेय ने थाने में आवेदन देकर अमगड़वा निवासी सागर यादव पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. कार्यालय में घुस… सरकारी कागजात फाड़ डाले : डुमरिया पंचायत के अमगड़वा निवासी सागर यादव […]

विज्ञापन

बेलहर : अंचल नजारत के नाजिर निकुंभ कुमार गुड्डू के साथ एक युवक ने कार्यालय में घुस कर मारपीट की. घटना को लेकर बीडीओ चिरंजीव पांडेय ने थाने में आवेदन देकर अमगड़वा निवासी सागर यादव पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

कार्यालय में घुस…

सरकारी कागजात फाड़ डाले : डुमरिया पंचायत के अमगड़वा निवासी सागर यादव ने अंचल नाजिर के साथ मारपीट करते हुए सरकारी कागजात फाड़ दिये. साथ ही नाजिर से दो हजार रुपये भी छीन कर भाग गया. इस संबंध में अंचल नाजिर ने बताया कि वह लगभग सवा दो बजे कार्यालय में काम कर रहे थे. उसी समय सागर यादव ने कार्यालय में घुस कर अभद्र व्यवहार करते हुए उनसे कैलाश यादव व सागर यादव के बीच चल रहे जमीन विवाद के केस का रिकॉर्ड देखने के लिए मांगा. रिकॉर्ड दिखाने से मना करने पर उसने मेरे साथ मारपीट करते हुए जबरदस्ती टेबुल पर रखे कार्यालय के कागजात फाड़ दिये.

साथ ही कुछ कागजात व 2000 रुपये लेकर भागने लगा. जब उसे रोकने की कोशिश की गयी, तो मेरे साथ मारपीट करने लगा. बीडीओ ने प्रखंड एवं अंचल कर्मियों, प्रमुख, मुखिया संघ अध्यक्ष तथा अन्य जनप्रतिनिधियों की आपात बैठक बुलायी. इसमें सभी ने घटना की निंदा करते हुए कानूनी कार्रवाई करने की सलाह दी. पुलिस मामले की छानबीन करते हुए सागर यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

सागर व उसके चाचा के बीच चल रहा है जमीन विवाद : सागर यादव व उसके चाचा कैलाश यादव के साथ पूर्व से जमीन विवाद चल रहा है. सागर यादव द्वारा सामुदायिक भवन बनाने के लिए राज्यपाल के नाम से एक जमीन रजिस्ट्री करने का आवेदन अनुमंडल पदाधिकारी व भू-अर्जन पदाधिकारी को दिया गया था. इस पर कैलाश यादव द्वारा आपत्ति दर्ज कराते हुए बताया गया है कि सागर यादव द्वारा उनके पिता के नाम की जमीन राज्यपाल के नाम से जबरदस्ती रजिस्ट्री करना चाह रहा है.

प्रखंड कार्यालय में लगाया जायेगा सीसीटीवी कैमरा : घटना के बाद बीडीओ ने पूरे प्रखंड कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्णय लिया. बीडीओ ने बताया कि डीएम के द्वारा भी पूरे प्रखंड को सीसीटीवी कैमरा की नजर में रखने का निर्देश मिला था तथा मारपीट की इस घटना से सीसीटीवी कैमरा और महत्वपूर्ण हो गया है.

बीडीओ ने अमगड़वा निवासी सागर यादव पर दर्ज करायी प्राथमिकी

की अभद्र व्यवहार, दो हजार रुपये भी छीन कर भागा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन