अपराधियों ने हथियार के बल पर हाइवा लूटी

अमरपुर : बीती रात्रि थाना क्षेत्र के हसनपुर बगीचा के समीप अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर एक बालू लोडेड हाइवा को लेकर फरार हो गया. इसको लेकर हाइवा के चालक जमुई जिला के लक्ष्मीपुर थाना अंतर्गत ककनचौर निवासी विनोद साह व खलासी भागलपुर जिला के बाथ थाना के घरघंदी निवासी अरूण कुमार के […]
अमरपुर : बीती रात्रि थाना क्षेत्र के हसनपुर बगीचा के समीप अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर एक बालू लोडेड हाइवा को लेकर फरार हो गया. इसको लेकर हाइवा के चालक जमुई जिला के लक्ष्मीपुर थाना अंतर्गत ककनचौर निवासी विनोद साह व खलासी भागलपुर जिला के बाथ थाना के घरघंदी निवासी अरूण कुमार के बयान पर स्थानीय थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
पीड़ित चालक व खलासी ने पुलिस को बताया है कि घटना स्थल के समीप एक विक्टा गाड़ी से ओवर टेक करते हुए हाइवा को रोककर बालू का चलान मांगा गया. इसी दौरान अपराधियों के द्वारा हथियार का भय दिखाकर हाइवा के चालक व खलासी का हाथ-पांव बांधकर विक्टा गाड़ी में बैठा लिया व एक सुनसान जंगल में ले जाकर मोबाइल व 35 सौ रुपया छीनकर दोनों को छोड़ दिया.
गुरुवार की सुबह दोनों किसी तरह सड़क पर पहुंचे तो वहां से हाइवा गायब था. हाइवा पूर्णिया जिला के बनमनखी निवासी सुमन चौधरी का है. गाड़ी का नंबर बीआर 11 जीए 1718 है. थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया है कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




