बच्चे को बचाने में बाइक सवार दंपती हुए घायल

बांका : फुल्लीडुमर प्रखंड क्षेत्र के गोड़ा गांव के समीप एक सड़क पार कर रहे बच्चा को बचाने में मोटर साइकिल सवार परीक्षार्थी मोटर साइकिल से गिर कर जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार सुलतानगंज थाना क्षेत्र के असरगंज मनहारी निवासी मनोहर तांती बेलहर दमजोर अपने ससुराल से पत्नी किरण कुमारी को लेकर बांका स्थित […]
बांका : फुल्लीडुमर प्रखंड क्षेत्र के गोड़ा गांव के समीप एक सड़क पार कर रहे बच्चा को बचाने में मोटर साइकिल सवार परीक्षार्थी मोटर साइकिल से गिर कर जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार सुलतानगंज थाना क्षेत्र के असरगंज मनहारी निवासी मनोहर तांती बेलहर दमजोर अपने ससुराल से पत्नी किरण कुमारी को लेकर बांका स्थित एक परीक्षा केंद्र पर मैट्रिक का परीक्षा दिलाने मोटर साइकिल से आ रहा था. इसी दौरान गोड़ा गांव के समीप बांका-बेलहर मुख्य मार्ग पर एक बच्चा सड़क पर दौड़ गया.
जिसे बचाने के क्रम में मनोहर तांती अपनी मोटर साइकिल से गिर कर जख्मी हो गया. इस घटना को देख काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण दौड़े और दोनों जख्मी को एम्बुलेश से उपचार के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा. जहां चिकित्सक द्वारा उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए भागलपुर रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




