अंचलाधिकारी ने अर्धनर्मिति मंदिर को हटाया

रजौन : रजौन प्रखंड के पुनसिया स्थित दुर्गा मंदिर हाट परिसर से ग्रामीणों द्वारा बनाये जा रहे बजरंगबली के अर्धनिर्मित मंदिर को स्थानीय अंचल प्रशासन ने शुक्रवार जेसीबी से तोड़वाकर हटा दिया. रजौन के अंचलाधिकारी सुमित कुमार आनंद को पुनसिया बाजारवासियों ने सरकारी हाट की जमीन पर मंदिर बनाये जाने की जानकारी दी. जिसपर सीओ […]
रजौन : रजौन प्रखंड के पुनसिया स्थित दुर्गा मंदिर हाट परिसर से ग्रामीणों द्वारा बनाये जा रहे बजरंगबली के अर्धनिर्मित मंदिर को स्थानीय अंचल प्रशासन ने शुक्रवार जेसीबी से तोड़वाकर हटा दिया. रजौन के अंचलाधिकारी सुमित कुमार आनंद को पुनसिया बाजारवासियों ने सरकारी हाट की जमीन पर मंदिर बनाये जाने की जानकारी दी.
जिसपर सीओ ने अमीन व राजस्व कर्मचारी से रिपोर्ट मांगा. शुक्रवार को अंचलाधिकारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और जेसीबी की मदद से अर्धनिर्मित मंदिर के चारों पीलर को उखड़वाकर हाट परिसर की जमीन को खाली करा दिया. अंचलाधिकारी ने बताया कि हाईकोर्ट का निर्देश है कि कोई भी धार्मिक भवन व मंदिर मस्जिद आदि जो पिछले 30 वर्ष पूर्व बना है तो उसे छोड़कर शेष कोई भी धार्मिक भवन मंदिर या मस्जिद का बनना गैर कानूनी है. बाबजूद इसके पुनसिया में इस कानून को धत्ता बताते हुए हाट परिसर में मंदिर निर्माण किया जा रहा था. इस मौके पर एएसआई विनयकांत पाठक सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










