सल्फास खाने से भागलपुर में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Published by :SHUBHASH BAIDYA
Published at :28 Apr 2026 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
सल्फास खाने से भागलपुर में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजा गांव में मंगलवार को सल्फास खाने से एक युवक की भागलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक उक्त गांव निवासी अजीत कुमार दास का पुत्र प्रदीप कुमार दास (37) बताया जा रहा है.

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजा गांव में मंगलवार को सल्फास खाने से एक युवक की भागलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक उक्त गांव निवासी अजीत कुमार दास का पुत्र प्रदीप कुमार दास (37) बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार मृतक भागलपुर के नाथनगर में प्राइवेट वाहन चलाकर अपना और अपने परिवार का जीवन यापन करता था. वह 10-15 दिनों में भागलपुर से अपने गांव बाजा आता था. मृतक के परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों से युवक मानसिक तनाव में रह रहा था. मंगलवार को वह भागलपुर से अपने गांव बाजा आ रहा था. तभी रास्ते में इंगलिश गांव के समीप युवक ने पास में रखे सल्फास की गोली खा लिया. जब कुछ लोगों की नजर उनपर पड़ी तो उन्हें इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां डॉ अमीत कुमार शर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. मायागंज अस्पताल में मंगलवार की दोपहर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की पत्नी, मां व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक को तीन पुत्री व एक पुत्र है. मृतक भागलपुर के नाथनगर में प्राइवेट वाहन चलाता था. घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन