चार लोगों के विरुद्ध विद्युत चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
चार लोगों के विरुद्ध विद्युत चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के धौरी पंचायत अंतर्गत डुब्बा एवं चौरा गांव में विद्युत विभाग द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान चार लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया.

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के धौरी पंचायत अंतर्गत डुब्बा एवं चौरा गांव में विद्युत विभाग द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान चार लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया. इसके बाद सभी के विरुद्ध आर्थिक जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. प्राथमिकी विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता विकास रंजन द्वारा दर्ज कराई गई है. दर्ज मामले के अनुसार, डुब्बा गांव के राजू सिंह पर 11,949 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. वह अपने घरेलू परिसर में बिना वैध कनेक्शन के टोक (हुक) लगाकर बिजली चोरी कर रहा था. वहीं, चौरा गांव के सदानंद सिंह पर 13,913 रुपये, पंकज कुमार सिंह पर 19,971 रुपये तथा राजेश कुमार पर 13,490 रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया गया है. चौरा गांव के इन सभी लोगों के पास विद्युत कनेक्शन होने के बावजूद बायपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था.

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन