अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने मनाया स्थापना दिवस

Author Abhay kumar|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

स्थापना दिवस मनाते परिषद के सदस्य एवं छात्र-छात्रा | Prabhat Khabar Network

बेलहर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अपना 78वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता और खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बेलहर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बेलहर इकाई के कार्यकर्ताओं ने संगठन का 78वां स्थापना दिवस काफी धूमधाम के साथ साहेबगंज स्थित एक निजी कोचिंग सेंटर में मनाया. कार्यक्रम का सफल नेतृत्व नगर मंत्री विभीषण यादव ने किया. इस विशेष अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं सभी के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. इस स्थापना दिवस के मौके पर वक्ताओं ने संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया. मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीतीश कुमार प्रशांत, नगर अध्यक्ष प्रमोद कुमार, रमेश कुमार, रूपेश कुमार, सतीश कुमार, रीना कुमारी, राखी कुमारी, निशा कुमारी, उषा भारती, रीमा कुमारी, सुषमा कुमारी और वर्षा कुमारी आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन