जमीन विवाद मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

बेलहर के राजपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट हुई। पीड़ित ने भाई के खिलाफ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है।
बेलहर. थाना क्षेत्र के राजपुर गांव का शिव शंकर झा ने थाना में लिखित आवेदन देकर अपने ही भाई दिलीप कुमार झा व क्रांति झा के विरुद्ध गाली-गलौज करते हुए जबरन हिस्से वाली जमीन पर घर बनाने तथा मना करने पर मारपीट करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराया है. उसने अपने लिखित बयान में बताया कि उक्त दोनों भाई मेरे हिस्से की जमीन पर जबरन घर बना रहा है. जब हम मना करने गए तो सभी ने मिलकर मेरे साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा तथा जान से मारने की धमकी देने लगा. धमकी देते हुए बताया कि हम लोग घर बनाएंगे यदि उक्त जमीन को लेना चाहते हो तो हम दोनों को एक-एक लाख रुपया देना होगा. नहीं देने पर उक्त जमीन पर आएगा तो जान से मार देंगे. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










