बैजनाथपुर गांव के समीप बनहरा पुल का विधायक ने लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

फोटो निरीक्षण करते विधायक की | Prabhat Khabar Network

धोरैया में विधायक मनीष कुमार ने क्षतिग्रस्त बनहरा पुल का निरीक्षण किया और पथ निर्माण विभाग के सचिव को सड़क मरम्मत के लिए पत्र लिखा।

विज्ञापन

धोरैया. घोघा-पंजवारा एसएच-84 पर धोरैया प्रखंड के बैजनाथपुर गांव के समीप बनहरा पुल का निरीक्षण गुरुवार को विधायक मनीष कुमार ने किया. इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि एक हाईवा दुर्घटनाग्रस्त होने से पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त होकर टूट गयी है, जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पुल का एप्रोच अप-डाउन रहने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. एप्रोच ठीक नहीं होने के कारण हाल के दिनों में एक व्यक्ति की मौत भी सड़क दुर्घटना में हो गयी थी. निरीक्षण के बाद विधायक ने बताया कि पथ निर्माण विभाग के सचिव को पत्र लिखकर बनहरा पुल के दोनों ओर, अहीरो पुल के पास, बेलडीहा पुल के दोनों ओर तथा सगुनिया और बैजनाथपुर के बीच सड़क की मरम्मत कराने की मांग की गयी है. इसके अलावा प्रखंड सह अंचल कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया के सामने रंबल स्ट्रिप ब्रेकर लगाने का भी अनुरोध किया गया है. पत्र में कहा गया है कि घोघा-सन्हौला, धोरैया-पंजवारा एसएच-84 सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं और कई लोगों की जान भी जा चुकी है. मौके पर कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन