सीएचसी धोरैया में 485 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का हुआ प्रशिक्षण

फोटो स्वास्थ्य जांच करते चिकित्सा कर्मी की | Prabhat Khabar Network
धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 485 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच और उपचार किया गया।
फोटो- स्वास्थ्य जांच करते चिकित्सा कर्मी की धोरैया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योति राजवार के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में प्रखंड की कुल 485 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की बारीकी से जांच की गई. शिविर के दौरान चिकित्सकों ने महिलाओं का हीमोग्लोबीन, एचआईवी, विडाल, यूरिन और वीडीआरएल टेस्ट किया. साथ ही, गर्भस्थ शिशु की गतिविधि की भी जांच की गई. जांच के बाद सभी महिलाओं को आयरन, कैल्शियम और पैरासिटामोल जैसी आवश्यक दवाएं मुफ्त दी गईं. वहीं बीसीएम उद्धव कुमार ने बताया कि 15 ऐसी महिलाओं की पहचान की गई जिनका प्रसव जटिल हो सकता था, उन्हें आयरन सुक्रोज चढ़ाया गया. डॉ. ज्योति राजोवर ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान होने वाली बीमारियों से बचाव और नियमित चिकित्सकीय संपर्क में रहने की सलाह दी. शिविर को सफल बनाने में डॉ. नैंसी, डॉ. रेखा और डॉ.रुपाली ने सक्रिय भूमिका निभाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










