गणेश पूजा को लेकर मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़, गंगाजल से अभिषेक और महाआरती में गूंजे जयकारे

Updated:
विज्ञापन

AI IMAGE

जिलेभर के मंदिरों में गणेश पूजा को लेकर भक्तों में गहरा उत्साह देखा गया. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. मंदिरों में भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से माहौल भक्तिमय रहा.

विज्ञापन

बुधवार की सुबह जिलेभर के विभिन्न मंदिरों में भगवान श्रीगणेश की विशेष पूजा-अर्चना को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला. मंदिरों का पट सुबह पांच बजे ही खोल दिया गया था. पट खुलते ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया. लोगों ने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान गजानन की पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की. पूजा के दौरान मंदिरों में भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

गंगाजल से अभिषेक, सिंदूर और फूलों से सजे गजानन

श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को सबसे पहले गंगाजल से पवित्र स्नान कराया. इसके बाद लाल सिंदूर का तिलक लगाकर अक्षत और गेंदे के फूल अर्पित किये गये. गणपति को लड्डू और मौसमी फलों का भोग लगाया गया. पूजा-अर्चना के बाद धूप, दीपक और घी से आरती की गयी. आरती में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के जयकारे लगाये. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

भयहरण स्थान में शाम को होगी महाआरती

शहर के भयहरण स्थान, बाबूटोला स्थित पंचमुखी मंदिर, पुरानी ठाकुरबाड़ी और शनि मंदिर समेत अन्य प्रमुख देवालयों में भी विशेष पूजा-अर्चना हुई. सुबह से ही इन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी. भयहरण स्थान के पुजारी दिनेश झा ने बताया कि मंदिर में भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. उन्होंने बताया कि संध्या समय महाआरती का आयोजन किया जायेगा, जिसमें शहर के विभिन्न मोहल्लों से श्रद्धालु शामिल होंगे.

मंदार के मधुसूदन मंदिर में भी उमड़ी आस्था

मंदार स्थित मधुसूदन मंदिर में भी पूर्व की भांति पूजा-अर्चना संपन्न हुई. यहां भी श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा की. मंदिरों में संध्या आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जायेगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता माना जाता है. भक्तों का विश्वास है कि सच्चे मन से गणपति की आराधना करने से जीवन के संकट दूर होते हैं और घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली का आगमन होता है. इसी आस्था के साथ श्रद्धालुओं ने गणपति की पूजा कर परिवार और समाज के मंगल की कामना की.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन