भेडामोड़ चौक के समीप तीन बाइकों की टक्कर में चालक जख्मी

क्षेत्र के भेडामोड़ चौक के समीप मंगलवार की देर शाम भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर भीड़ भाड़ वाली जगह में तीन बाइक सवार आपस में टकरा गए.
बाराहाट. क्षेत्र के भेडामोड़ चौक के समीप मंगलवार की देर शाम भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर भीड़ भाड़ वाली जगह में तीन बाइक सवार आपस में टकरा गए. जिसमें काजल गोस्वामी नाम का 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के तुरंत बाद लोगों ने जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, इस घटना में दो-तीन और लोगों के घायल होने की सूचना है. लेकिन पुलिस के पहुंचते ही वहां से सभी लोग भाग चुके थे. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त तीनों बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है. घायल युवक के अनुसार वे गोड्डा की तरफ से अपने घर रजौन जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे हैं एक बाइक सवार ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी. जब तक वह संभल पाता पीछे से आ रहे दूसरे बाइक ने भी उसकी बाइक में टक्कर मार दिया. इस घटना में वे गंभीर रुप से जख्मी हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










