समीक्षा बैठक में आशा को ससमय भुगतान का निर्देश

Published at :01 Sep 2016 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में आशा को ससमय भुगतान का निर्देश

बांका : समाहरणालय सभागार में बुधवार को सहायक समाहर्ता अमन समीर की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मातृ, मृत्यु, शिशु मृत्यु, मातृ एवं शिशु ट्रेकिंग प्रणाली, प्रसव पूर्व जांच पंजीकरण, संस्थागत प्रसव की उपलब्धि, परिवार कल्याण कार्यक्रम, ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोशक दिवस, आशा चयन आदि कार्यक्रमों की […]

विज्ञापन

बांका : समाहरणालय सभागार में बुधवार को सहायक समाहर्ता अमन समीर की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मातृ, मृत्यु, शिशु मृत्यु, मातृ एवं शिशु ट्रेकिंग प्रणाली, प्रसव पूर्व जांच पंजीकरण, संस्थागत प्रसव की उपलब्धि,

परिवार कल्याण कार्यक्रम, ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोशक दिवस, आशा चयन आदि कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी. टीकाकरण कार्यक्रम के समीक्षा के दौरान पाया गया कि चांदन, रजौन एवं बांका प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र के बच्चों को शत: प्रतिशत आच्छादित नहीं किया गया एवं ड्रॉप आउट भी पाया गया. सभी संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को स्पष्टीकरण समर्पित करने एवं आशा एवं एएनएम वार स्थिति की समीक्षा कर सुधार लाने का निदेश दिया गया.

जननी एवं बाल सुरक्षा योजना हेतु लाभार्थियों को मिलने वाले प्रोत्साहन राशि के भुगतान को अद्यतन करने एवं आशा को मिलने वाले प्रोत्साहन राशि का भुगतान ससमय करने के लिए सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया. ससमय भुगतान नहीं होने के स्थिति में दंडात्मक कार्यवाई करने की बात कहीं गयी. इस मौके पर सिविल सर्जन, अपर चिकित्सा पदाधिकारी, डीपीएम, डीएएम सहित अन्य उपस्थित थे.

कैदियों की हुई स्वास्थ्य जांच: बांका. स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को बांका मंडलकारा में मानसिक रोगी के जांच के लिए शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें मानसिक विभाग के चिकित्सक एमयू फारूक के द्वारा आधा दर्जन बंद कैदियों की जांच की गयी. जांच के दौरान सभी कैदियों को संबंधित बीमारी का दवा दिया गया. प्रत्येक माह के अंतिम बुधवार को अयोजित इस शिविर में कैदियों को जांच कर आवश्यकता के अनुसार इलाज किया जाता है. इस मौके पर चिकित्सक सुमन कुमार सुमन, जेल अधीक्षक के के झा, पुलिस पदाधिकारी सुरेश कुमार, सचितानंद तिवारी सहित पारा कर्मी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन