पेड़ गिरने से कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Aug 2016 4:53 AM (IST)
विज्ञापन

घोरमारा व तुलसीवरण गांव के बीच में सड़क पर गिरा शीशम का पेड़ कटोरिया : पिछले दो दिनों से जारी झमाझम बारिश के कारण कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर घोरमारा व तुलसीवरण गांव के बीच में सड़क किनारे स्थित एक मोटा शीशम का पेड़ धराशायी हो गया. पेड़ गिरने की वजह से मौके पर काफी देर […]
विज्ञापन
घोरमारा व तुलसीवरण गांव के बीच में सड़क पर गिरा शीशम का पेड़
कटोरिया : पिछले दो दिनों से जारी झमाझम बारिश के कारण कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर घोरमारा व तुलसीवरण गांव के बीच में सड़क किनारे स्थित एक मोटा शीशम का पेड़ धराशायी हो गया. पेड़ गिरने की वजह से मौके पर काफी देर तक यातायात भी बाधित रहा. ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ की टहनियों व पतले डालों को काटने के बाद सड़क के बगल से होकर गाडि़यों के निकलने का सिलसिला शुरू हुआ. पेड़ गिरने के कारण बिजली का पोल व तार भी क्षतिग्रस्त हुआ है.
इस कारण घटनास्थल के अगल-बगल के गांवों में दिन भर बिजली की लाइन कटी रही. ज्ञात हो कि बुधवार की शाम से ही क्षेत्र में रूक-रूक कर झमाझम बारिश हो रही है. बारिश की वजह से कटोरिया-बांका मार्ग पर कई जगहों पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को काफी परेशानी भी हो रही है. रास्ते के कठौन, घोरमारा, राधानगर, तुलसीवरण, बहदिया आदि जगहों पर सड़क की हालत जर्जर हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










