रक्षाबंधन की तैयारियों में जुटीं बहनें

बांका : अब रक्षाबंधन की तैयारी. रक्षाबंधन की तैयारियों को लेकर बांका जिला सक्रिय हो गया है. हर तरफ गुंजते राखी गीतों के बीच भाव प्रवण माहौल में भाई अपनी बहनों और बहने अपने भाइयों को याद करने लगी है. इधर बाजार राखी की दुकानों से सज गया है. पांच दिन झूलन और इसके साथ […]
बांका : अब रक्षाबंधन की तैयारी. रक्षाबंधन की तैयारियों को लेकर बांका जिला सक्रिय हो गया है. हर तरफ गुंजते राखी गीतों के बीच भाव प्रवण माहौल में भाई अपनी बहनों और बहने अपने भाइयों को याद करने लगी है. इधर बाजार राखी की दुकानों से सज गया है. पांच दिन झूलन और इसके साथ ही रक्षाबंधन के साथ सावन की विदाई. बेहद भावुक कर देने वाला माहौल होता है यह. बहने अपने भाइयों को जो दूर हैं उन्हें राखी भेजने लगी हैं.
डाक घरों और कोरियर वालों के यहां इसके लिए दिन भर भीड़ लगी रहती है. जो भाई बहन साथ-साथ है वो राखी के डिजाइन को लेकर चर्चा विमर्श कर रहे है. बाजार में सजी राखी की दुकानों में सुबह से लेकर देर शाम तक भीड़ लगी रहती है. बाजार में कई तरह और कई मूल्य वर्ग की राखियां उपलब्ध हैं. कच्चे धागे वाली की भी बाजार में बहुतायत है. वैसे कच्चे धागे वाली राखियों में कपास और रेशम दोनों तरह की राखियां बाजारों में मिल रही है.
उधर डिजाइनर राखियों के प्रकार और कीमत की कोई सीमा नहीं है. पांच रुपये से लेकर 250 रुपये तक की राखी बाजार में मिल रही है. रक्षाबंधन का त्योहार 18 अगस्त को मनाया जायेगा. इससे पहले 14 अगस्त से झूलन उत्सव प्रारंभ है. झूलन को लेकर भी यहां ठाकुरबाड़ियों में तैयारियां तेजी से चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










