गला घोंट कर नदी किनारे युवक का शव फेंका, शिनाख्त नहीं

Published at :11 Aug 2016 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
गला घोंट कर नदी किनारे युवक का शव फेंका, शिनाख्त नहीं

कटोरिया : आनंदपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत बारणे नदी किनारे से बुधवार की सुबह पुलिस ने बीस वर्षीय एक अज्ञात युवक की शव बरामद की है. पुलिस ने आशंका जतायी है कि उक्त युवक की कहीं और हत्या कर शव को नदी में दफना या बहा दिया गया होगा. जो बहते हुए नदी किनारे पत्थर पर […]

विज्ञापन

कटोरिया : आनंदपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत बारणे नदी किनारे से बुधवार की सुबह पुलिस ने बीस वर्षीय एक अज्ञात युवक की शव बरामद की है. पुलिस ने आशंका जतायी है कि उक्त युवक की कहीं और हत्या कर शव को नदी में दफना या बहा दिया गया होगा. जो बहते हुए नदी किनारे पत्थर पर अटक गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पतारडीह व गरभूडीह गांव के बीच बारणे नदी के किनारे पत्थर से अटका हुआ एक अज्ञात युवक के शव होन की सूचना पुलिस को ग्रामीणों से मिली. उक्त युवक के सिर का बाल मुंडा हुआ है. किसी कपड़ा या रस्सी से गला घोंट कर उसकी निर्मम हत्या का निशान गर्दन पर नजर आ रही थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया है. समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. घटना के संबंध में चर्चाओं का बाजार गर्म है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन