दलित की झोपड़ी में लगायी आग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Aug 2016 4:34 AM (IST)
विज्ञापन

जमीन खाली करने को लेकर स्थानीय लोगों ने एक दलित परिवार की झोपड़ी में आग लगा दी. बांका : रजौन बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप जमीन खाली करने को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा एक दलित परिवार के झोपड़ी में आग लगा देने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार पिछले कई माह से […]
विज्ञापन
जमीन खाली करने को लेकर स्थानीय लोगों ने एक दलित परिवार की झोपड़ी में आग लगा दी.
बांका : रजौन बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप जमीन खाली करने को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा एक दलित परिवार के झोपड़ी में आग लगा देने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार पिछले कई माह से पेट्रोल पंप के समीप दलित परिवार के लोग झोपड़ी बना कर गुजारा कर रहा था.
विगत शुक्रवार को बगल के रोहित दास, नागो दास पहुंचे और झोपड़ी में मौजूद ओजीर मांझी को जमीन खाली करने को कहने लगा. इसी बात को लेकर दोनों में कहा सुनी होने लगा. जिसके बाद रोहित व नागो ने झोपड़ी में आग लगा दिया. इस दौरान ओजीर व उसकी पत्नी मुन्नी देवी ने आग को बुझाने के प्रयास करने लगा. जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उक्त दोनों घायल इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन पहुंचा जहां उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल बांका भेज दिया गया. इस संबंध में पीड़ित ने बताया कि इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










