21 बोतल विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Published at :08 Aug 2016 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
21 बोतल विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

बौंसी : शनिवार की देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एएसआइ पीके बनर्जी ने बौंसी बस स्टैंड के समीप विदेशी शराब के साथ एक युवक को धर दबोचा. जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर एएसआइ दो चौकीदार अनुज व अवधेश के साथ बस स्टैंड के पास शराब लेकर आ रहे […]

विज्ञापन

बौंसी : शनिवार की देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एएसआइ पीके बनर्जी ने बौंसी बस स्टैंड के समीप विदेशी शराब के साथ एक युवक को धर दबोचा. जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर एएसआइ दो चौकीदार अनुज व अवधेश के साथ बस स्टैंड के पास शराब लेकर आ रहे युवक का इंतजार कर रहे थे. कुछ ही देर बाद स्पलेंडर प्रो बाईक पर काले रंग की बैग में शराब लेकर बौंसी के पंडा टोला निवासी बबलु कुमार राउत आ रहा था.

पुलिस ने बाईक रुकवाकर बैग की तलाशी ली जिसमें झारखंड का लेबल लगा रायल स्टेग की 21 बोतल 180 एमएल वाली शराब बरामद की. युवक को गिरफ्तार कर शराब के साथ बौंसी थाना लाया गया. रविवार को युवक को जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि पकड़े गये युवक पर एक्साईज एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन