चोरों के आतंक से ग्रामीण परेशान

Published at :25 Jul 2016 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
चोरों के आतंक से ग्रामीण परेशान

बांका : अज्ञात चोरों के आतंक से ग्रामीण क्षेत्रों के लोग काफी परेशानी है. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत करमा पंचायत के करनाबै गांव निवासी नित्यानंद सिंह के घर के सामने चापाकल में लगे मोटर को चोरों ने दो दिन पूर्व चोरी कर ली. जिसे लेकर गांव में तरह- तरह की चर्चा हो रही है. यह […]

विज्ञापन

बांका : अज्ञात चोरों के आतंक से ग्रामीण क्षेत्रों के लोग काफी परेशानी है. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत करमा पंचायत के करनाबै गांव निवासी नित्यानंद सिंह के घर के सामने चापाकल में लगे मोटर को चोरों ने दो दिन पूर्व चोरी कर ली. जिसे लेकर गांव में तरह- तरह की चर्चा हो रही है. यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि शनिवार की देर रात एक बार फिर चोरों ने उसी गांव में दूसरी चोरी की घटना को अंजाम दिया.

जानकारी के अनुसार गांव के कृष्णानंद सिंह के गोहाल में बंधा गाय एवं बछड़ा को चोर ले भागे. लेकिन गाय किसी तरह चोर के चंगुल से भाग निकली और उसके बच्चे को चोर अपने साथ ले गये. सुबह जब घर के लोग गाय को गोहाल से बाहर करने गये तो देखा कि गाय का बच्चा गायब है और गाय के गले में बंधी रस्सी भी नहीं है. इससे लोगों में आशंका हो गयी कि चोर दोनों को लेकर भाग रहे होंगे. लेकिन गाय का रस्सी किसी तरह से खुलने पर वे घर लौट आयी और गाय का बच्चा चोर ले गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन