नवविवाहिताओं को शीघ्र मिलेगा पांच हजार का चेक

बांका : सदर प्रखंड क्षेत्र के बीपीएल परिवार की नवविवाहिता को सरकार द्वारा मिलने वाली कन्या विवाह योजना की राशि का वितरण जल्द किया जायेगा. प्रखंड कार्यालय के अनुसार 2012- 13 व 2014- 15 में करीब 22 सौ नवनिवाहिताओं ने कन्या विवाह योजना अंतर्गत मिलने वाली राशि के लिए प्रखंड कार्यालय में आवेदन दिया था. […]
बांका : सदर प्रखंड क्षेत्र के बीपीएल परिवार की नवविवाहिता को सरकार द्वारा मिलने वाली कन्या विवाह योजना की राशि का वितरण जल्द किया जायेगा. प्रखंड कार्यालय के अनुसार 2012- 13 व 2014- 15 में करीब 22 सौ नवनिवाहिताओं ने कन्या विवाह योजना अंतर्गत मिलने वाली राशि के लिए प्रखंड कार्यालय में आवेदन दिया था. लेकिन जिला में इसका आवंटन नहीं रहने के कारण आज तक राशि का वितरण नहीं किया जा रहा था.
विगत कुछ माह पूर्व जिला से प्रखंड कार्यालय को राशि उपलब्ध करा दी गयी है. जिसमें 22 सौ आवेदन में से 1757 आवेदन को सहीं पाया गया है. जिसकी सूची तैयार कर लिया गया है. जल्द ही प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर लगा सभी आवेदक नवविवाहिता को 5-5 हजार का चेक दिया जायेगा. इसके अलावे राशि उपलब्ध रहने पर 2015- 16 में दिये गये आवेदन को जांच कर विवाहिता को राशि दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










