लूट नहीं, गेहूं गायब करने का निकला मामला

Published at :20 Jul 2016 2:21 AM (IST)
विज्ञापन
लूट नहीं, गेहूं गायब करने का निकला मामला

ट्रक चालक व खलासी ने 171 क्विंटल गेहूं लदी ट्रक को अगवा किये जाने का स्वांग रच पुलिस को की थी गुमराह करने की कोशिश बांका : कटोरिया एवं बांका थाना के बार्डर पर रविवार की देर रात बोलेरो सवार अपराधियों ने गेहूं लोड ट्रक के अगवा करने के मामले का पटाक्षेप मंगलवार को हो […]

विज्ञापन

ट्रक चालक व खलासी ने 171 क्विंटल गेहूं लदी ट्रक को अगवा किये जाने का स्वांग रच पुलिस को की थी गुमराह करने की कोशिश

बांका : कटोरिया एवं बांका थाना के बार्डर पर रविवार की देर रात बोलेरो सवार अपराधियों ने गेहूं लोड ट्रक के अगवा करने के मामले का पटाक्षेप मंगलवार को हो गया. इसमें ट्रक चालक एवं ट्रक मालिक के मिलीभगत से गेहूं को गायब कर लूट का मामला दिखाया गया था. मालूम हो कि बेगूसराय बखरी के गेहूं एवं मक्का के व्यवसायी प्रशांत कुमार एवं उसके पिता भूषण पोददार ने ट्रक मालिक गोपाल यादव के दस चक्के के वाहन से 171 क्विंटल गेहूं बांका के रास्ते देवघर भेजा था. जिस पर ट्रक चालक छोटू कुमार यादव एवं ट्रक मालिक व खलासी गोविंद कुमार यादव ने मनगढ़ंत कहानी बनाकर बांका के भसोना बांध के समीप लोड ट्रक के अगुआ करने की कहानी गेहूं व्यवसायी को बताया.
इस पर गेहूं व्यवसायी ततपरता के साथ बांका पहुंचे एवं बांका पुलिस के सहयोग से ट्रक चालक को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचे. ट्रक मालिक एवं चालक के द्वारा बतायी गयी ट्रक लूट की बात संदेहास्पद लगी. जिसपर बांका पुलिस ने ट्रक चालक से कड़ाई से पूछताछ के दौरान उसने पुलिस के सामने सच उगल दिया और बताया कि उनके द्वारा ही मनगढ़ंत योजना बनायी गयी थी. पुलिस ने जमुई के अशोक ठाकुर के घर से गेहूं और ट्रक बरामद किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन