उपभोक्ताओं के जी का जंजाल बना बीएसएनएल का नेटवर्क

Published at :16 Jul 2016 7:15 AM (IST)
विज्ञापन
उपभोक्ताओं के जी का जंजाल बना बीएसएनएल का नेटवर्क

क्रॉस कनेक्शन, वन-वे व बिजी नेटवर्क से परेशान रहे उपभोक्ता बांका : बांका सहित जिले भर में बीएसएनएल की संचार सेवाएं उपभोक्ताओं के जी का जंजाल बन कर रह गई है. सरकारी क्षेत्र की इस संचार सेवा प्रदाता कंपनी के लैंडलाइन सेवाओं से तो पहले ही लोगों का मोहभंग हो चुका है. अब मोबाइल धारकों […]

विज्ञापन

क्रॉस कनेक्शन, वन-वे व बिजी नेटवर्क से परेशान रहे उपभोक्ता

बांका : बांका सहित जिले भर में बीएसएनएल की संचार सेवाएं उपभोक्ताओं के जी का जंजाल बन कर रह गई है. सरकारी क्षेत्र की इस संचार सेवा प्रदाता कंपनी के लैंडलाइन सेवाओं से तो पहले ही लोगों का मोहभंग हो चुका है. अब मोबाइल धारकों में भी इस कंपनी की सेवाओं को लेकर अरुचि उभरने लगी है. भारत संचार निगम लिमिटेड का नेटवर्क टावर कब आएगा और कब जाएगा किसी को नहीं मालूम. शुक्रवार को बांका शहर तथा आसपास के क्षेत्रों में करीब दिन भर बीएसएनएल की सेवाएं ठप रही. कई बार क्रॉस कनेक्शन तो कभी एकतरफा आवाज, तो कभी ‘स्विच ऑफ है’
की घोषणा. इन सब से ऊपर शाम 4 बजे के बाद शहर और आसपास के इलाके में बी एस एन एल के नेटवर्क ने पूरी तरह काम करना ही बंद कर दिया जो देर रात तक जारी रहा. विभागीय अधिकारी नेटवर्क में ऊपर से ही गड़बड़ी होने की बात कहते हैं. लेकिन यहां के उपभोक्ताओं को इससे मतलब नहीं कि नेटवर्क कहां से खराब है. ऐसे में यहां के बीएसएनएल संचार उपभोक्ताओं के समक्ष सिर धुनने के अलावा और कोई विकल्प नहीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन